लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-3 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

बीए सेमेस्टर-3 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2676
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-3 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

प्रश्न- मथुरा कला शैली की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर -

अपनी मौलिकता, सुन्दरता एवं रचनात्मक विविधता के कारण मथुरा कला शैली का भारतीय कला में महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस कला शैली की प्रमुख विशेषताएँ अधोलिखित हैं -

(i) मथुरा की मूर्तियों का निर्माण सफेद चित्तीदार लाल पत्थर से हुआ है। ये पाषाण रूपवास (भरतपुर) एवं सीकरी की खदानों में मिलते थे।
(ii) इन मूर्तियों को सम्मुख दर्शन के साथ-साथ पार्श्वगत, पृष्ठगत दर्शनों जैसे नवीन मुद्राओं में निर्मित किया गया है।
(iii) मथुरा शैली की मूर्तियों के मुख पर आभा एवं प्रभामण्डल है तथा दिव्यता एवं आध्यात्मिकता की अभिव्यंजन विशेषरूपेण उल्लेखनीय है
(iv) मथुरा शैली में बुद्ध को सिंहासनासीन तथा उनके पैरों के समीप सिंह आकृति प्रदर्शित किया गया है।
(v) इस शैली में निर्मित बुद्ध मूर्ति में उनके शरीर का धड़ भाग नग्न है, दाहिना हाथ अभय मुद्रा में और वस्त्र सिलवटों से युक्त है।
(vi) मथुरा शैली की एक विशिष्टता है कि इसकी मूर्तियाँ आदर्श प्रतीक भावयुक्त हैं।
(vii) इस शैली में निर्मित मूर्तियाँ अपनी विशालता के लिए प्रख्यात हैं।
(viii) मथुरा शैली की मूर्तियाँ पृष्ठालम्बन रहित, बनावट गोल हैं तथा मस्तक मण्डित है मस्तक ऊर्जा से अलंकृत एवं श्मश्रुरहित है।
(ix) मथुरा कला में भाव की कल्पना एवं अलंकरण की नीति सर्वथा भारतीय हैं।
(x) जैन तीर्थंकर, बुद्ध, बोधिसत्व एवं कुछ ब्राह्मण धर्म के देवी-देवताओं का प्रथम बार अंकन हुआ है।
(xi) मूर्ति के पृष्ठभाग पर पुष्प - पत्ती अथवा पशु-पक्षी आदि आकृति प्रदर्शित किये गये हैं।
(xii) मथुरा कला में निर्मित मूर्तियों पर मूँछे नहीं दिखाई गयी हैं।
(xiii) मथुरा की कुषाणकालीन देव प्रतिमाओं के दाहिने कन्धे पर वस्त्र नहीं प्रदर्शित किया गया है। दाहिना हाथ अधिकांशतः अभय मुद्रा में ही पाया जाता है।
(xiv) कथानकों के अंकन की एक नई शैली का आरम्भ भी इस युग की देन है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- दक्षिण भारतीय कांस्य मूर्तिकला के विषय में आप क्या जानते हैं?
  2. प्रश्न- कांस्य कला (Bronze Art) के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइये।
  3. प्रश्न- कांस्य मूर्तिकला के विषय में बताइये। इसका उपयोग मूर्तियों एवं अन्य पात्रों में किस प्रकार किया गया है?
  4. प्रश्न- कांस्य की भौगोलिक विभाजन के आधार पर क्या विशेषतायें हैं?
  5. प्रश्न- पूर्व मौर्यकालीन कला अवशेष के विषय में आप क्या जानते हैं?
  6. प्रश्न- भारतीय मूर्तिशिल्प की पूर्व पीठिका बताइये?
  7. प्रश्न- शुंग काल के विषय में बताइये।
  8. प्रश्न- शुंग-सातवाहन काल क्यों प्रसिद्ध है? इसके अन्तर्गत साँची का स्तूप के विषय में आप क्या जानते हैं?
  9. प्रश्न- शुंगकालीन मूर्तिकला का प्रमुख केन्द्र भरहुत के विषय में आप क्या जानते हैं?
  10. प्रश्न- अमरावती स्तूप के विषय में आप क्या जानते हैं? उल्लेख कीजिए।
  11. प्रश्न- इक्ष्वाकु युगीन कला के अन्तर्गत नागार्जुन कोंडा का स्तूप के विषय में बताइए।
  12. प्रश्न- कुषाण काल में कलागत शैली पर प्रकाश डालिये।
  13. प्रश्न- कुषाण मूर्तिकला का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- कुषाण कालीन सूर्य प्रतिमा पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- गान्धार शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  16. प्रश्न- मथुरा शैली या स्थापत्य कला किसे कहते हैं?
  17. प्रश्न- गांधार कला के विभिन्न पक्षों की विवेचना कीजिए।
  18. प्रश्न- मथुरा कला शैली पर प्रकाश डालिए।
  19. प्रश्न- गांधार कला एवं मथुरा कला शैली की विभिन्नताओं पर एक विस्तृत लेख लिखिये।
  20. प्रश्न- मथुरा कला शैली की विषय वस्तु पर टिप्पणी लिखिये।
  21. प्रश्न- मथुरा कला शैली की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  22. प्रश्न- मथुरा कला शैली में निर्मित शिव मूर्तियों पर टिप्पणी लिखिए।
  23. प्रश्न- गांधार कला पर टिप्पणी लिखिए।
  24. प्रश्न- गांधार कला शैली के मुख्य लक्षण बताइये।
  25. प्रश्न- गांधार कला शैली के वर्ण विषय पर टिप्पणी लिखिए।
  26. प्रश्न- गुप्त काल का परिचय दीजिए।
  27. प्रश्न- "गुप्तकालीन कला को भारत का स्वर्ण युग कहा गया है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  28. प्रश्न- अजन्ता की खोज कब और किस प्रकार हुई? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करिये।
  29. प्रश्न- भारतीय कला में मुद्राओं का क्या महत्व है?
  30. प्रश्न- भारतीय कला में चित्रित बुद्ध का रूप एवं बौद्ध मत के विषय में अपने विचार दीजिए।
  31. प्रश्न- मध्यकालीन, सी. 600 विषय पर प्रकाश डालिए।
  32. प्रश्न- यक्ष और यक्षणी प्रतिमाओं के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book